Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में आज फिर 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Published on: 30 March 2022
Petrol Diesel Price Hike; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं Petrol Diesel Price Today

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
आम लोगों को आज फिर महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार यानी 30 मार्च, 2022 को भी तेल के दामों को लेकर झटका दिया है। पिछले नौ दिनों में दामों में यह आठवीं बढ़ोतरी है। आज पेट्रोल और डीजल दोनों ही 80-80 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए हैं। इसके साथ इन नौ दिनों में तेल हर लीटर पर 5.60 रुपये महंगा हो चुका है।

दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल 101.01 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। वहीं, एक लीटर डीजल आप 92.27 रुपये में खरीद पाएंगे। मुंबई में पेट्रोल 84 और डीजल 85 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल 80 पैसे तो डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 101.01 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई पेट्रोल 115.88 रुपये और डीजल 100.10 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई पेट्रोल 106.69 रुपये और डीजल 96.76 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता पेट्रोल 110.52 रुपये और डीजल 95.42 रुपये प्रति लीटर

– नोएडा में पेट्रोल 101.08 रुपये और डीजल 92.62 रुपये प्रति लीटर

– लखनऊ में पेट्रोल 100.86 रुपये और डीजल 92.42 रुपये प्रति लीटर

– पटना में पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 96.68 रुपये प्रति लीटर

आपको बता दें कि इससे पहले 22, 23, 25, 26, 27, 28 और 29 मार्च को देश में इन दोनों उत्पादों की कीमतों में इजाफा हुआ था। इससे पहले लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

गौरतलब है कि यूक्रेन रूस में युद्ध अभी जारी है। इसका वैश्विक असर भी देखा जा सकता है। ऐसे में अब पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों क्रूड आयल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को आर्थिक चोट लग रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now