Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी बोले- हर क्षेत्र में दिखता है महिला सामर्थ्य

Post Budget Webinar 1

Post Budget Webinar: पोस्ट बजट वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण’ विषय संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब हमारी बेटियां सेना में जाकर देश की सुरक्षा करती दिखाई देती हैं, राफेल उड़ाती दिखाई देती हैं। तो उनसे जुड़ी सोच भी बदलती है। महिलाओं का सम्मान बढ़ाकर और समानता का भाव बढ़ाकर ही भारत तेजी से आगे बढ़ सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं की बड़ी भूमिका रही है। आने वाले वर्षों में 2 लाख से अधिक बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों- डेयरी सहकारी समितियों और मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन करोड़ो लोगों को मुद्रा लोन दिए गए हैं उनमें से करीब 70% लाभार्थी देश की महिलाएं हैं। ये महिलाएं घरेलू आय को मजबूत करने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।

पीएम मोदी बोले- हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बीते वर्षों में आवास योजना के तहत जो तीन करोड़ से अधिक घर बने हैं उसमें से भी अधिकतर महिलाओं के नाम हैं। पीएम आवास योजना ने महिलाओं को घर के आर्थिक फैसलों में एक नई आवाज दी है।

उन्होंने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल फील्ड हो या खेल का मैदान हो, व्यापार हो या राजनीतिक गतिविधियां हो भारत में महिलाओं की केवल भागीदारी नहीं बढ़ी है बल्कि वो हर क्षेत्र में आगे आकर नेतृत्व कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना के तहत महिलाओं को 7.5% ब्याज दर दिया जाएगा। पीएम आवास योजना ने उन महिलाओं को भी सशक्त बनाया है जो गृहिणी हैं। इस बजट में स्वयं सहायता समूहों में यूनिकॉर्न बनाने का विजन है।

पीएम बोले- देश वूमेन लीड डेवलपमेंट के विजन को लेकर आगे बढ़ा है

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 9 वर्षों में देश वूमेन लीड डेवलपमेंट के विजन को लेकर आगे बढ़ा है। भारत ने अपने बीते वर्षों के अनुभव को देखते हुए वूमेन डेवलपमेंट से वूमेन लीड डेवलपमेंट के प्रयासों को वैश्विक मंच पर ले जाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि इस बार के G20 की बैठकों में ये विषय प्रमुखता से छाया हुआ है। इस वर्ष का बजट भी वूमेन लीड डेवलपमेंट के प्रयासों को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि हमें विश्वकर्मा योजना में महिलाओं के लिए विशेष अवसरों को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाना होगा। GeM पोर्टल और ई-कॉमर्स भी महिलाओं के व्यवसाय को विस्तार देना का बड़ा माध्यम बन रहे हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now