Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

PM आज करेंगे दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे के पहले खंड उद्घाटन

Pm Modi 1

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस-वे के 246 किमी. लंबे पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद दिल्ली से जयपुर पहुचंने में 5 की जगह 3 घंटे लगेंगे।

विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी रविवार को दौसा में 12 हजार 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दिल्ली दौसा लालसोट खंड का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा। जिसकी कुल लंबाई 1386 किलोमीटर होगी। बता दें कि दिल्ली से मुबंई जाने में फिलहाल 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है। लेकिन इस एक्सप्रेस वे के शुरु हो जाने के बाद इसको पूरा करने में करीब 12 घंटे लगेंगे।

6 राज्यों को जोड़ेगा एक्सप्रेस-वे

यह एक्सप्रेस-वे देश के छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राज्स्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी 5 हजार 940 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित होने वाली 247 किमी. लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

ऐसे में माना जा रहा है कि यह एक्सप्रेस-वे सही मायनों में देश की प्रगति का एक्सप्रेस-वे साबित होगा। यह दिल्ली, गुरुग्राम, अलवर, दौसा, कोटा, रतलाम, वडोदरा और मुंबई से गुजरता है। यह एक्सप्रेस-वे 9 मार्च 2019 से निर्माणाधीन है और मार्च 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now