Prajasatta Side Scroll Menu

पुलवामा में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, नौगाम हमले थे शामिल

सुरक्षाबलों ने चौबीस घंटों के भीतर लिया नौगाम हमले का बदला, तीनों आतंकी ढेर

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित काकापोरा इलाके में शुक्रवार की सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस काे आज तड़के ही यह जानकारी मिली कि काकापोरा के गथ मोहल्ला में कुछ आतंकवादी देखे गए हैं। एसओजी, सेना की 50 आरआर और सीआरपीएफ का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गया और घेराबंदी शुरू कर दी। वहीं आतंकवादियों ने जब सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देखा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान सोहेल लोन, यासिर अहमद दोनों निवासी थिरयू जबकि तीसरे की पहचान जुनेद निवासी प्रीहू के तौर पर हुई है। ये तीनों आतंकी अलबदर से संबंध रखते थे। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक इन आतंकियों की पहचान जाहिर नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:  देश में फ्यूल प्राइस में हुई तगड़ी बढ़ोतरी, डीजल में 75 पैसे का इजाफ़ा, पेट्रोल भी हुआ महंगा

बता दें कि श्रीनगर के नौगाम में स्थित भाजपा नेता अनवर खान के घर पर हमला कर उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी रमीज राजा को शहीद करने वाले चार में से तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने चौबीस घंटों के भीतर ही मार गिराया। हमले को अंजाम देकर ये आतंकी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा के गथ मोहल्ला इलाके में छिपे हुए थे। सुबह तड़के से जारी मुठभेड़ में एक के बाद एक सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। इसी बीच मुठभेड़ को प्रभावित करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया। इसमें दो नागरिक घायल हुए हैं। घायलों में एक लड़की भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  किसानों की ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीमकोर्ट का दखल से इनकार,पुलिस के पाले में गेंद

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now