Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rahul Gandhi On Naravane Book: अमेजन पर उपलब्ध, राहुल बोले- नरवणे या पेंगुइन, कौन बोल रहा झूठ?

Naravane Book "Four Stars of Destiny": राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के लीक पर सवाल उठाए। कहा कि नरवणे का ट्वीट और अमेजन पर उपलब्धता से साफ है कि कोई झूठ बोल रहा है।
Rahul Gandhi On Naravane Book: अमेजन पर उपलब्ध, राहुल बोले- नरवणे या पेंगुइन, कौन बोल रहा झूठ?

Rahul Gandhi On Naravane Book: संसद में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के महज एक मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे से प्रश्नकाल नहीं चल सका। विपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने का अवसर देने की मांग पर अडिग है।

इस बीच पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर विवाद और गहरा गया है। सोशल मीडिया पर किताब के कथित लिंक और हिस्से वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए इस मुद्दे पर तीखा हमला बोला।

राहुल गांधी ने जनरल नरवणे का एक ट्वीट दिखाते हुए कहा कि उसमें लिखा है – ‘मेरी किताब के लिंक पर क्लिक करें’। उन्होंने कहा, “इसका मतलब साफ है कि या तो जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन प्रकाशन झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे।”

इसे भी पढ़ें:  US-India trade: अमेरिकी शराब और कृषि उत्पादों पर भारत के उच्च टैरिफ पर व्हाइट हाउस ने उठाए सवाल.!

राहुल ने आगे कहा कि पेंगुइन का दावा है कि किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई, लेकिन अमेजन पर यह उपलब्ध दिख रही है। जनरल नरवणे ने ट्वीट में लिखा है, ‘कृपया 2023 में मेरी पुस्तक खरीदें’। राहुल ने कहा, “मैं पेंगुइन की बजाय नरवणे जी पर विश्वास करता हूं। क्या आप पेंगुइन पर ज्यादा भरोसा करते हैं?”

राहुल गांधी का कहना है कि मैं पेंगुइन की तुलना में नरवणे जी पर विश्वास करता हूं, क्या आप उनकी तुलना में पेंगुइन पर विश्वास करते हैं। मेरा मानना है कि पूर्व सेना प्रमुख ने अपनी पुस्तक में कुछ ऐसा कहा है कि जो भारत सरकार और प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं।

इसे भी पढ़ें:  चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामला: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, देश के 20 राज्यों में 56 स्थानों पर छापेमारी जारी

दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नाम की किताब की टाइप की हुई पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है। साथ ही कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर किताब का कवर इस तरह दिखाया जा रहा है जैसे वह बिक्री के लिए तैयार हो। पुलिस ने इसकी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने स्पष्ट किया है कि जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशन के सभी अधिकार सिर्फ उनके पास हैं। प्रकाशक ने कहा कि किताब अभी तक छपी नहीं है और कोई भी प्रिंट या डिजिटल कॉपी जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है। अनधिकृत प्रतियां सर्कुलेट होना कॉपीराइट का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें:  अनुपम खेर का वीडियो पोस्ट कर लिखा, 518 फिल्में करने के बाद शिमला में मेरी गलतफहमी हुई दूर
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines National News top news India

Join WhatsApp

Join Now