Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी बोले- मुद्दों से भटकाने के लिए हो रहा तमाशा

Rahul Gandhi 2 1

New Delhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को विदेश दौरे से लौट आए। राहुल संसद पहुंचे, लेकिन सदन को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अडानी मामले में केंद्र सरकार और पीएम मोदी को जमकर घेरा।

राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह संसद गया। मैंने स्पीकर से कहा कि मैं अपनी बात रखना चाहता हूं। सरकार के चार मंत्रियों ने मुझ पर आरोप लगाया है। इसलिए मेरा हक है कि मैं संसद में अपनी बात रखूं। लेकिन महज एक मिनट में सदन को स्थगित कर दिया गया। मैं आशावान हूं कि कल शुक्रवार को बोलने दिया जाएगा। क्योंकि मैं अपनी बात रखना चाहता हूं।

इसे भी पढ़ें:  खंडवा में आदिवासी की पीट-पीटकर हत्या

राहुल गांधी ने कहा कि जो मैंने भाषण कुछ दिन पहले संसद में दिया था। मैंने मोदी और अडानी के बीच रिश्ते के बारें में सवाल पूछे थे। लेकिन उस भाषण को हटा दिया गया। सरकार के मंत्रियों द्वारा माफी मांगने की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि ये पूरा मामला मुद्दों से भटकाने का है। सरकार और प्रधानमंत्री अडानी के मुद्दे पर डरे हुए हैं। उसके चलते ही ये पूरा तमाशा खड़ा किया गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे मुझे नहीं बोलने नहीं देंगे।

इसे भी पढ़ें:  डीआरडीओ द्वारा ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर की पहली सफल उड़ान का आयोजन

खबर अपडेट हो रही है…

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now