Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rajya Sabha Election Date: राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान,

Himachal Rajya Sabha Election Date:h हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 मार्च सोमवार को मतदान होना है। राज्यसभा चुनाव को लेकर 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी।
Rajya Sabha Election Date: राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान,

Rajya Sabha Election Date: राज्यसभा में कुल 37 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को इन सीटों पर मतदान होगा। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा सात सीटें खाली हो रही हैं, जबकि तमिलनाडु में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन चुनावों में कई जाने-माने नेता जैसे शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है।

चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की इन 37 सीटों के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। चुनाव प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी, जब आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 5 मार्च तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी और उम्मीदवार 9 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और 20 मार्च तक पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर CBI की छापेमारी

राज्यों के अनुसार खाली होने वाली सीटों की संख्या इस प्रकार है- महाराष्ट्र में सात, तमिलनाडु में छह, पश्चिम बंगाल और बिहार में पांच-पांच, ओडिशा में चार, असम में तीन, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दो-दो, तेलंगाना में दो तथा हिमाचल प्रदेश में एक सीट।

राज्य
क्रमांक
सदस्य का नाम
कार्यकाल समाप्ति की तिथि
महाराष्ट्र
1
डॉ भागवत किशनराव कराड
2 अप्रैल 2026
महाराष्ट्र
2
डॉ फौजा तहसीन अहमद खान
2 अप्रैल 2026
महाराष्ट्र
3
प्रियंका चतुर्वेदी
2 अप्रैल 2026
महाराष्ट्र
4
शरद पवार
2 अप्रैल 2026
महाराष्ट्र
5
धैर्याशील मोहन पाटिल
2 अप्रैल 2026
महाराष्ट्र
6
रजनी अशोकराव पाटिल
2 अप्रैल 2026
महाराष्ट्र
7
रामदास अठावले
2 अप्रैल 2026
ओडिशा
1
ममता महंता
2 अप्रैल 2026
ओडिशा
2
मुजिबुल्ला खान
2 अप्रैल 2026
ओडिशा
3
सुजीत कुमार
2 अप्रैल 2026
ओडिशा
4
निरंजन बिशी
2 अप्रैल 2026
तमिलनाडु
1
एन आर इलान्गो
2 अप्रैल 2026
तमिलनाडु
2
पी सेल्वारसू
2 अप्रैल 2026
तमिलनाडु
3
एम थंबीदुरई
2 अप्रैल 2026
तमिलनाडु
4
तिरुचि शिवा
2 अप्रैल 2026
तमिलनाडु
5
डॉ कणिमोझी
2 अप्रैल 2026
तमिलनाडु
6
जी के वासन
2 अप्रैल 2026
पश्चिम बंगाल
1
साकेत गोखले
9 अप्रैल 2026
पश्चिम बंगाल
2
रीताव्रत बनर्जी
9 अप्रैल 2026
पश्चिम बंगाल
3
बिकास रंजन भट्टाचार्य
9 अप्रैल 2026
पश्चिम बंगाल
4
मौसम नूर
5 जनवरी 2026 (खाली)
पश्चिम बंगाल
5
सुब्रत बख्शी
9 अप्रैल 2026
असम
1
रामेश्वर तेली
9 अप्रैल 2026
असम
2
भुवनेश्वर कलिता
9 अप्रैल 2026
असम
3
अजीत कुमार भुइंया
9 अप्रैल 2026
बिहार
1
अमरेंद्र धारी सिंह
9 अप्रैल 2026
बिहार
2
प्रेम चंद गुप्ता
9 अप्रैल 2026
बिहार
3
रामनाथ ठाकुर
9 अप्रैल 2026
बिहार
4
उपेंद्र कुशवाहा
9 अप्रैल 2026
बिहार
5
हरिबंश नारायण सिंह
9 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़
1
कवि तेजपाल सिंह तुलसी
9 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़
2
फुले देवी नेताम
9 अप्रैल 2026
हरियाणा
1
किरण चौधरी
9 अप्रैल 2026
हरियाणा
2
राम चंद्र जंगरा
9 अप्रैल 2026
हिमाचल प्रदेश
1
इंदु बाला गोस्वामी
9 अप्रैल 2026
तेलंगाना
1
डॉ अभिषेक मनु सिंघवी
9 अप्रैल 2026
तेलंगाना
2
के आर सुरेश रेड्डी
9 अप्रैल 2026

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines National News top news India

Join WhatsApp

Join Now