Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एम्स रेफर, सीने में दर्द चलते ले जाया गया था अस्पताल

Published on: 27 March 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में रेफर किया गया है।

प्रजासत्ता|
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में रेफर किया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को अचानक सीने में दर्द उठने की वजह से राष्ट्रपति कोविंद को सेना के दिल्ली स्थित रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया था, जहां तबीयत स्थिर होने के बाद उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया है।

शनिवार को इस बारे जानकारी देते हुए आर्मी अस्पताल ने बयान जारी कर कहा है कि- राष्ट्रपति की हालत स्थिर है। लेकिन उनकी कुछ और जांचें होनी हैं। इसलिए उन्हें एम्स रेफर किया गया है।

30 मार्च को एम्स में बाईपास सर्जरी होगी
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 30 मार्च को एम्स में बाईपास सर्जरी होगी| राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद का स्वास्थ्य स्थिर है| राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को 27 मार्च की दोपहर को एम्स ( AIIMS) में शिफ्ट किया गया है| स्वास्थ्य की जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी है, जो मंगलवार 30 मार्च को होने की उम्मीद है| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है और वह एम्स में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं|

राष्ट्रपति कोविंद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनकी कुशलक्षेम पूछी। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के बेटे से फोन पर बात कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पीएम मोदी इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा और भी कई प्रमुख मंत्रियों और नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत की जानकारी लेते हुए, जल्द से जल्द उनके स्वास्थ्यलाभ की कामना की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सेना के आर्मी हॉस्पिटल जाकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now