Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को तीन साल का सेवा विस्तार

Published on: 29 October 2021
Cryptocurrency Regulations in India रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास को अगले तीन साल तक के लिए सेवा विस्तार मिल गया है| बीजेपी की मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार में वो पहले गवर्नर हैं जिन्हें इस पद पर सेवा विस्तार मिला है| इससे पहले के गवर्नर या तो पद से इस्तीफा दे चुके हैं या फिर वो बतौर एकैडमिशियन अपनी सेवा में वापस चले गए हैं|

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास की पुनर्नियुक्ति को 10.12.2021 से आगे तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, को मंजूरी दे दी है|” बता दें कि RBI गवर्नर बनाए जाने से पहले दास वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव थे| उन्हें 11 दिसंबर, 2018 को तीन साल की अवधि के लिए रिजर्व बैंक के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था|

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now