Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रेलवे ने एसी कोच का घटाया किराया, जानें पूरी डिटेल

Train

Indian Railways: ट्रेनों में यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे मंत्रालय ने बुधवार को एसी-3 टियर इकॉनमी क्लास का किराया सस्ता कर दिया है। इसके साथ ही बेडिंग रोल (कंबल और चादर) पहले की तरह उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे अफसरों ने कहा है कि जिन यात्रियों ने ऑनलाइन या काउंटर से टिकट लिया है, ऐसे लोगों को टिकट के अतिरिक्त पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

एक साल से चल रहा था बराबर किराया

पिछले साल के एक सर्कुलर के मुताबिक जनरल थ्री टियर कोच का किराया और एसी-3 टियर का किराया बराबर कर दिया गया था। लेकिन अब नए आदेश में इकॉनमी क्लास सीट का ये किराया, सामान्य एसी-3 से कम किया गया है।

एसी कोच से कम इकॉनमी कोच का किराया

दरअसल, रेलवे बोर्ड ने सस्ती एसी यात्रा मुहैय्या कराने के लिए तीन लेवल के इकॉनमी कोच तैयार किए थे। इन कोचों का किराया सामान्य एसी-3 टियर से 6-7 फीसदी कम किराया होता है। अधिकारियों का कहना है कि एसी-3 टीयर कोच में 72 बर्थ होती है, जबकि एसी-3 टियर इकॉनमी कोच में 80 बर्थ होती है।

इसे भी पढ़ें:  आम लोगों की जेब पर फिर बढ़ा बोझ, पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा

एक साल में इकॉनमी कोच से 231 करोड़ की कमाई

एक आंकड़ों के मुताबिक, रेलवे ने इकॉनमी एसी-3 कोच से एक साल में 231 करोड़ रुपए कमाए हैं। 2022 में अप्रैल से अगस्त के बीच इन कोच में 15 लाख लोगों ने यात्रा की है। इस अवधि में 177 करोड़ रुपए की कमाई रेलवे की हुई है।

रेलवे ने रोजलिन अरोकिया मैरी के काम को सराहा

रेलवे के इतिहास में एक महिला टिकट निरीक्षक ने पहली बार नया कीर्तिमान बनाया है। रोजलिनल अरोकिया मैरी ने ड्यूटी के दौरान 1.03 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला है। मैरी के नाम रेलवे में सबसे अधिक जुर्माना वसूलने वाली महिला कर्मचारी के रूप में दर्ज हुआ है। रेल मंत्रालय ने उनकी इस उपलब्धि को ट्वीट पर पोस्ट भी किया है।

इसे भी पढ़ें:  Sheikh Hasina News: शेख हसीना के देश छोड़ने से भारत-बांग्लादेश के रिश्ते पर क्या पड़ेगा असर?

तीन टिकट चेकर्स में रोजलिन इकलौती महिला

मुख्य टिकट निरीक्षक रोजलिन चेन्नई डिवीजन में तैनात हैं। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान तीन कर्मचारियों ने एक करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला है। उप मुख्य टिकट निरीक्षक एस नंद कुमार ने 1.55 करोड़ और वरिष्ठ टिकट परीक्षक शक्तिवेल ने 1.10 करोड़ रुपए वसूला है। वे पेशेवर एक बॉस्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं। तीसरे नंबर रोजलिन का नाम है। उन्होंने 1.03 करोड़ रुपए जुर्माना वसूल किया है।

यह भी पढ़ें

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now