Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सभी राफेल विमान अप्रैल 2022 तक वायु सेना में होंगे शामिल :- राजनाथ सिंह

Updated By Tek Raj
Published on: 8 फ़रवरी 2021
सभी राफेल विमान अप्रैल 2022 तक वायु सेना में होंगे शामिल

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि सभी स्वीकृत राफेल लड़ाकू विमान अप्रैल 2022 तक भारतीय वायु सेना में शामिल कर लिए जाएंगे। इस साल के मार्च तक 7 और राफेल बेड़े में शामिल कर लिए जाएंगे। भारतीय वायुसेना के पास वर्तमान में 11 राफेल लड़ाकू विमान हैं। भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा कि फ्रांस से बिना रुके लगातार उड़ान भरते हुए 3 राफेल लड़ाकू विमान 27 जनवरी की रात को भारत पहुंचे थे। इन 3 जेट विमानों के साथ अब तक 8 राफेल विमानों को बेड़े में शामिल कर लिया गया है।

आपको बता दें कि अगले महीने मार्च में और 6 रफाल एयरक्राफ्ट फ्रांस से भारत पहुंचेंगे और इंडियन एयर फोर्स को मजबूत करेंगे। भारत ने फ्रांस (France) से कुल 36 रफाल खरीदे हैं। साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने अब पाकिस्तान की शरारतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया है। जिस प्रकार की कार्रवाई हमारी सेना के द्वारा की जाती है उसकी जितनी सराहना की जाए वो कम है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘2020 में संघर्ष-विराम उल्लंघन की 4629 घटनाएं हुईं। पाकिस्तान की ओर से इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने का उद्देश्य भारत में शांति को बाधित करना है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पाकिस्तान की ओर से होने वाली संघर्ष-विराम उल्लंघन की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय पक्ष अपनी ओर से समुचित कदम उठाता है।’’ इसका ब्यौरा देने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवादियों का प्रवेश कराने, कई बार भारत में सक्रिय आतंकवादियों को यहां से निकालने के लिए और भारत में शांति की स्थिति को बाधित करने के लिए भी सीमा पार से संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया जाता है।’

वहीं एक और प्रश्न के जवाब में उन्होंने ने कहा कि हम स्वदेशीकरण पर जोर दे रहे हैं और 101 ऐसे आइटम्स है जो अब विदेशों से आयात नहीं किए जाएंगे बल्कि इसका निर्माण भारतीयों के द्वारा ही भारत में किए जाएंगे।

आपको बता दें कि रफाल एयरक्राफ्ट चौथी पीढ़ी का दो इंजनों वाला, मल्टीरोल, कैनार्ड-डेल्टा विंग फाइटर प्लेन है। रफाल एयरक्राफ्ट अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। इसमें बहुत ऊंचाई वाले एयरबेस से भी उड़ान भरने की क्षमता है। लेह जैसी जगहों और काफी ठंडे मौसम में भी रफाल एयरक्राफ्ट तेजी से काम कर सकता है। रफाल एयरक्राफ्ट को राडार भी नहीं पकड़ पाता है। रफाल एयरक्राफ्ट हवा से हवा में और हवा से जमीन पर अटैक कर सकता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now