Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीनगर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 3 आतंकियों को किया ढेर

श्रीनगर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 3 आतंकियों को किया ढेर

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने यहां के नौगाम में मुठभेड़ में तीन आतंकी को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि नौगाम के एक घर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सुरक्षबलों के खुफिया जानकारी मिली थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल सेना का ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि नौगाम में जिन आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई, वे लश्कर से जुड़े संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट के आतंकी हैं। ये आतंकी खानमोह में सरपंच की हत्या में शामिल थे।

इससे पहले बुधवार को श्रीनगर के खानमोह में आतंकियों ने सरपंच समीर भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट ने ली थी।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी ओवैस राजा मार गिराया था। उसके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी मिला था।

इसे भी पढ़ें:  आज बारिश के साथ यहां गिरेंगे ओले, जानें IMD का अलर्ट

गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के खात्‍मे के लिए संयुक्त अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अबतक 200 से ज्यादा खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा दिया गया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now