Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

टास्क के दौरान खाई में गिरे सेना के 3 जवान शहीद

Jammu Kashmir

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा उत्तरी कश्मीर के माछिल सेक्टर में LOC के पास एक ऑपरेशनल टास्क के दौरान सेना के तीन जवान खाई में गिर गए। हादसे में तीनों जवान शहीद हो गए। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को खाई से निकाल लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शहीद होने वाले तीनों जवानों में 01 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 02 ओआर (अन्य) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में ये जवान खाई में गिरे, वो बर्फीला इलाका है।

चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा कि एक नियमित ऑप टास्क के दौरान 1 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 ओआर (अन्य रैंक) का एक दल ट्रैक पर बर्फ गिरने के बाद गहरी खाई में फिसल गया। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को निकाल लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now