Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Today Headlines, 12 Feb 2023: आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, साउथ अफ्रीका में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Delhi Mumbai Expressway

Today Headlines, 12 Feb 2023: आज रविवार है। यानी छुट्टी का दिन। आज आप घर में रहकर महिला विश्व कप में भारत-पाकस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले को देख सकते हैं। इसके साथ आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भी होगा, जो राजस्थान वासियों के लिए राह आसान बनाएगा।

हमेशा विवादों में रहने वाले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से आज लेखपाल भर्ती परीक्षा भी है। तो आइए जानते हैं आज कौन सी खबरें प्रमुख हैं, जिन पर देश और दुनिया की नजरें हैं।

ये हैं आज की बड़ी खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को राजस्थान जाएंगे। वे यहां दौसा में 18,100 करोड़ रुपए से अधिक लागत की सड़क विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जिनमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे एक अहम परियोजना है।
  • उत्तराखंड में राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से लेखपाल भर्ती परीक्षा होगी। इसके लिए 498 सेंटर बनाए गए हैं। 563 पदों के लिए 158,210 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
  • साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी-20 विश्व कप में 12 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 फरवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। वे कटवा और कांथी में जनसभा कर पंचायत चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।
  • बिग बॉस का 12 फरवरी को फाइनल है। इसमें विनर की घोषणा की जाएगी। यह एपिसोड पूरे पांच घंटे चलने वाला है। इसमें एक से बढ़कर एक परफार्मेंस होंगे।
  • वैलेंटाइन डे वीक के तहत 12 फरवरी को हग डे है। इस दिन लोग अपने प्यार को गले लगाकर दिल की भावनाओं का इजहार करेंगे। यह वैलेंटाइन वीक का छठा दिन है।
इसे भी पढ़ें:  बॉम्बे HC बोला- लड़की का हाथ पकड़कर प्यार का इजहार करना छेड़छाड़ नहीं, आरोपी को दी जमानत

आज का इतिहास

12 फरवरी का दिन इतिहास में एक महत्वपूर्ण तारीख के तौर पर दर्ज है। महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या की गई थी। उनकी मौत के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियों को देश की विभिन्न नदियों में विसर्जित किया गया था। एक कलश को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम में प्रवाहित किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग, बालकनी से चिल्लाती रही लड़की, जलकर गई जान

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now