Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

उपलब्धि: डीआरडीओ ने एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप की लॉन्च

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ भारत की जंग जारी है। इसी कड़ी में आज रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की ओर से विकसित कोरोना की दवा 2-डीजी की पहली खेप लॉन्च की| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि कोरोना के नए मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए DCGI ने इस दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। अब DRDO के मुख्यालय में आज एक कार्यक्रम में दोनों केंद्रीय मंत्री इस दवा की पहली खेप को लॉन्च की|

कोरोना के खिलाफ जंग में डीआरडीओ की नई दवा उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। इस दवा का नाम 2-डीऑक्सि-डी-ग्लूकोज (2-DG) है। डीआरडीओ की यह दवा ऐसे समय में आई है, जब कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है और तीसरी लहर की बात हो रही है। कोरोना की देसी दवा 2-डीजी  पाउडर के रूप में पैकेट में आती है और इसे पानी में घोल कर पीना होता है।

breaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now