Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वैश्विक तेल बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, पेट्रोल स्थिर

Petrol Diesel Price Hike; देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं Petrol Diesel Price Today

वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता बनाए रखते हुए डीजल के पंप मूल्य में मामूली बढ़ोतरी की।
देश के सबसे बड़े ईंधन रिटेलर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को डीजल की कीमत 25 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 89.07 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि पेट्रोल की कीमत में लगातार 21वें दिन भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

डीजल की कीमत में शुक्रवार को भी 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बारे में तेल विपणन कंपनी के सूत्रों ने कहा कि ईंधन के वैश्विक मूल्य पर आधारित थी।

इसे भी पढ़ें:  पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या के 2 आरोपियों का जेल में मर्डर

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 96.68 रुपये प्रति लीटर हो गई। देश भर में भी पेट्रोल की कीमत रविवार को स्थिर रही, जबकि डीजल की कीमत में वृद्धि हुई।

तेल कंपनियों द्वारा अपनाए गए मूल्य निर्धारण फार्मूले के तहत, उनके द्वारा दैनिक आधार पर पेट्रोल और डीजल की दरों की समीक्षा और बदलाव किया जाना है। नई कीमतें सुबह छह बजे से प्रभावी हो गई हैं। कीमतों की दैनिक समीक्षा और बदलाव पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों पर आधारित है।
-आईएएनएस-

इसे भी पढ़ें:  Stock Market Fraud: मुंबई कोर्ट ने पूर्व SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच और पांच अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now