Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वायुसेना का मिग-21 फ़ाइटर प्लेन पंजाब के मोगा जिले के गांव लंगियाना के पास क्रैश

वायु सेना का मिग 21 फ़ाइटर प्लेन पंजाब के मोगा जिले के गांव लंगियाना के पास क्रैश

प्रजासत्ता|
भारतीय वायु सेना का मिग-21 फ़ाइटर प्लेन पंजाब के मोगा जिले के गांव लंगियाना के पास क्रैश हो गया है| ये दुर्घटना बीती रात हुई| वायु सेना की तरफ से भी इसकी पुष्टि की गई है| वायु सेना ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं| इस हादसे में पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई है| प्लेन ने राजस्थान के सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरी थी लेकिन पंजाब आते ही क्रैश कर गया|

मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के सूरतगढ़ एयरबेस से पायलट अभिनव चौधरी ने जगराओं के पास पड़ते इनायतपुरा के लिए उड़ान भरी थी| प्रैक्टिस के लिए गए पायलट अभिनव चौधरी ने जब इनायतपुरा से वापस सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरी तो मोगा के गांव लंगेआना के पास आकर उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया| गनीमत यह रही कि प्लेन गांव के घरों से महज़ 500 मीटर की दूरी पर खेतों में जा गिरा| इस कारण गांव में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस हादसे में पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई|

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता का CM केसीआर पर निशाना
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now