Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

व्हॉट्सऐप, फेसबुक की अर्ज़ी पर केंद्र सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने मोबाइल पर वैक्‍सीन लगवाने वाली डॉयलर ट्यून पर केंद्र को लगाई फटकार

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
नए आईटी नियम 2021 मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हॉट्सऐप और फेसबुक की याचिका पर नोटिस जारी किया है| याचिका में कहा गया है कि आईटी नियम 2021 के तहत “ट्रेसेबिलिटी” क्लॉज असंवैधानिक है, क्योंकि यह किसी व्यक्ति के निजता के अधिकार का उल्लंघन है| चीफ जस्टिस डी.एन. पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच इस पर सुनवाई कर रही है| अब दिल्ली हाई कोर्ट 22 अक्तूबर को मामले में सुनवाई करेगा|

नए आईटी नियमों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मैसेज का पता लगाना और सूचना के स्रोत की पहचान करना जरूरी है| सोशल मीडिया ने इसे निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया है और असंवैधानिक बताते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि इससे पहले आईटी नियम 2021 के खिलाफ समाचार पत्र प्रकाशकों ने देश की कई अदालतों में याचिका दाखिल की थी| उन याचिकाओं की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट आचार संहिता के पालन से संबंधित डिजिटल मीडिया के लिए सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के खंड 9 (1) और 9 (3) पर रोक लगा दी थी|

नए आईटी नियम 2021 की घोषणा 25 फरवरी को केंद्र सरकार ने की थी| इसमें ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के लिए 25 मई तक नियमों का अनुपालन करना जरूरी था| इसी के तहत सभी कंपनियों को भारत में शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया था|

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now