Prajasatta Side Scroll Menu

विधानसभा चुनाव 2022 : BJP ने 5 राज्‍यों के लिए प्रभारियों का किया ऐलान

विधानसभा चुनाव 2022 : BJP ने 5 राज्‍यों के लिए प्रभारियों का किया ऐलान

प्रजासत्ता|
देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। मार्च-अप्रैल के बीच इन जगहों पर चुनाव हो सकते हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीँ बीजेपी अभी से ही मिशन 2022 में जुट गई है। इसी कड़ी में आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। दरअसल अगले साल की शुरुआत यानी मार्च-अप्रैल में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल इन पांच राज्यों में पंजाब को छोड़कर बीजेपी सत्ता में काबिज है।


उत्तर प्रदेश
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य में सात सह प्रभारी नियुक्त भी किए गए हैं। अनुराग ठाकुर, अर्जून मेघवाल, शोभा करंदलाजे, विवेक ठाकुर, सरोज पांडेय, कैप्टन अभिमन्यु और अनुपूर्ण देवी। वहीं, 6 संगठन प्रभारी बनाए गए हैं, जिसमें बृज से संजीव चौरसिया पश्चिम यूपी से संजय भाटिया, अवध से सत्या कुमार, कानपुर से सुधीर गुप्ता, गोरखपुर से अरविंद मेनन और काशी से सुनील ओझा का नाम शामिल है।
उत्तर प्रदेश
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जबकि लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  40 लाख की घूसखोरीकांड में BJP विधायक को अग्रिम जमानत

पंजाब
जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही तीन सह चुनाव प्रभारी भी बनाए गए हैं। इनमें हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा का नाम शामिल है।

मणिपुर
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को मणिपुर का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ दो प्रतिमा भौमिक और अशोक सिंघल को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। .

गोवा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोवा की जिम्मेदारी दी गई है।

गौर हो कि जिन पांच राज्यों में चुनाव होने है उनमे से चार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को मिशन 2024 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शरजील इमाम-सफूरा ज़रगर को दिल्ली HC से झटका, 9 आरोपियों पर तय किए आरोप

,

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now