Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विजय संकल्प महारैली में हेमंत सोरेन पर बरसे अमित शाह, कहा-कान खोलकर सुन लो सब आपको जान गए

Amit Shah 2

विवेक चंद्र, चाईबासा: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित कर मिशन 2024 की शुरुआत की। अमित शाह चाईबासा के टाटा कालेज में आयोजित विजय संकल्प रैली में उपस्थित जन समूह को सरकार बदलने का प्रण दिलाया।

इस मौके पर अमित शाह ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि पूरे भारत की गरीबी यहां से मिटाई जा सकती है। रघुवर दास के वक्त हमारी सरकार ने यहां हर क्षेत्र में विकास के काम शुरू किए थे पर इसके बाद कि राज्य सरकार ने झारखंड को तबाह कर के रख दिया। राज्य का मुख्यमंत्री तो आदिवासी हैं पर सरकार आदिवासी विरोधी है। इस राज्य में घुसपैठियों से मां बहन सुरक्षित नहीं है। वोट बैंक के लिए आदिवासियों को छलना बंद करें।

इसे भी पढ़ें:  Unified Pension Scheme: केंद्र सरकार का ऐलान, कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल 2025 से होगी लागू यूनिफाइड पेंशन स्कीम..!

खतियान नीति के नाम पर धोखा

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य सरकार जनता को नौकरी के नाम पर धोखा दे रही है खतियान नीति के नाम पर धोखा दे रही है 1964 में चाईबासा इलाके में बंदोबस्ती हुई है पर सरकार 1932 के खतियान पर नौकरी देना चाहती है ऐसे में चाईबासा वाले क्या करेंगे। राज्य सरकार बस बाहरी- भीतरी करती है।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पढ़ें 5 अगस्त 2025 की टॉप खबरें और अन्य समाचार

दम नहीं तो सत्ता छोड़े

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री में दम नहीं है तो सत्ता छोड़े हम यहां विकास करेंगे। शाह ने आगे कहा कि हमने इस राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में अभियान चलाकर वामपंथी उग्रवाद को समाप्ति के पास ला दिया है। यहां ऑपरेशन ऑक्टोपस, ऑपरेशन डबल बुल, ऑपरेशन चक्रबंधा ने वामपंथी उग्रवादियों की कमर तोड कर रख दी है। हमारी सरकार हमेशा आदिवासियों का हित करने में विश्वास रखती है।

हमने आदिवासी राष्ट्रपति बनाया

अमित शाह ने आगे कहा कि हमने गरीब घर से आने वाली आदिवासी महिला द्रोपति मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का कार्य किया। आज बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। झारखंड की जनता अब जाग चुकी है वो यहां कमल खिलाने का कार्य करेगी।

इसे भी पढ़ें:  SBI MCLR Rates Increase: SBI के करोड़ों कस्टमर्स को झटका! महंगी हुई कार लोन से लेकर पर्सनल लोन तक की EMI

‘कान खोलकर सुन लो सब आपको जान गए हैं’

अमित शाह ने 40 लाख शौचालय, बाबा नगरी देवघर में एम्स का निर्माण, देवघर जमशेदपुर दुमका बोकारो में एयरपोर्ट निर्माण, पतरातू में पावर प्लांट, पलामू हजारीबाग दुमका में मेडिकल कॉलेज आदि केंद्र द्वारा राज्य में किए गए काम को गिनाते हुए कहा कि हमारे पास तो गिनाने के लिए काम है पर आपके पास गिनाने के क्या है? उन्होंने कहा कि हेमंत भाई कान खोलकर सुन लो सब आपको जान गए हैं। इससे पहले चाईबासा में अमित शाह कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए और पार्टी नेताओं को विजय का मंत्र दिया।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now