Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वॉशिंगटन पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, पहले QUAD सम्मेलन में होंगे शामिल

वॉशिंगटन पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, पहले QUAD सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने, नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने और संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं। पीएम मोदी भारतीय समयानुसार तड़के करीब 3.30 बजे वाशिंगटन पहुंचे। वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।भारतीय समयानुसार तड़के करीब 3.30 बजे वाशिंगटन पहुंचे। वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।


अमेरिका पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि गर्मजोशी से स्वागत के लिए वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय का आभारी हूं। हमारे प्रवासी हमारी ताकत है। यह प्रशंसनीय है कि कैसे भारतीय लोगों ने दुनिया भर में खुद को प्रतिष्ठित किया है।

इसे भी पढ़ें:  Today Headlines बिल्किस बानो केस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

प्रधानमंत्री मोदी का तकरीबन दो साल बाद ये अमेरिका दौरा है। इस बीच अमेरिका में सत्ता भी बदल गई। पीएम मोदी कल शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ पहली व्यक्तिगत द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसके बाद क्वाड लीडर्स शिखर बैठक होगी। अपने इस अहम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का आज उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलने का प्लान है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now