Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Weather Update: 9 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में उत्तराखंड और हिमाचल समेत 9 राज्यों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
Published on: 13 April 2026
Weather Update Aaj Ka Mausam Mousam Update Mousam Update Aaj ka Mausam. IMD Weather Update Weather Forecast India Weather Forecast : Monsoon Update: देश में मॉनसून की दस्तक से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी..!

Weather Update: देश के मौसम में एक साथ दो विपरीत स्थितियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, 14 अप्रैल को देश के 9 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान हवा की रफ्तार काफी तेज रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि बारिश के साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात से जान-माल के नुकसान की आशंका है। किसानों को विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखकर ही खेतों में जाएं।

दिल्ली-NCR और हरियाणा में गर्मी का टॉर्चर
दिल्ली में 14 अप्रैल को बारिश का कोई संकेत नहीं है। हालांकि, राजधानी के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दोपहर के समय लू वाली हवाएं चलने की संभावना है, जिससे सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 23°C तक रह सकता है। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत और हिसार सहित कई जिलों में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल करेगी।

यूपी, बिहार और राजस्थान में लू का अलर्ट
उत्तर प्रदेश और बिहार में अब गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएगी। यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर सहित कई जिलों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। लखनऊ में पारा 38°C तक जा सकता है। बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में भी लू चलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा में भी खतरनाक गर्मी का प्रकोप देखा जाएगा, जहां जयपुर का अधिकतम तापमान 37°C रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश की दस्तक
मैदानी इलाकों में जहां गर्मी बढ़ रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में 14 अप्रैल को बारिश और तूफान का अलर्ट है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल से मौसम बदलेगा। हिमाचल के चंबा, कुल्लू और मनाली में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और चमोली में 17 अप्रैल को बारिश की संभावना है।

प्रमुख शहरों का संभावित तापमान (14 अप्रैल)

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
लखनऊ38°C24°C
भोपाल38°C26°C
दिल्ली37°C23°C
पटना37°C22°C
कोलकाता37°C27°C
जयपुर37°C24°C
चंडीगढ़34°C20°C

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational Newstop news IndiaWeather Forecast

Join WhatsApp

Join Now