Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

यूक्रेन-रूस तनाव के चलते कच्चे तेल में तेजी, देश में नही नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Published on: 22 February 2022
Petrol Diesel Price Today Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
यूक्रेन-रूस तनाव के चलते कच्चे तेल के दामों में तेज उछाल आया है। यूक्रेन के दो विद्रोही इलाकों को रूस की ओर से स्वतंत्र मान्यता दिए जाने के बाद कच्चे तेल के दामों में मंगलवार तड़के 2 डॉलर से भी ज्यादा की तेजी आ गई। वहीँ यूएस ने इन विद्रोही इलाकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है।

उधर, कच्चे तेल के दामों में तेज उछाल के बाद भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मंगलवार या 22 फरवरी, 2022 को ईंधन तेल के दाम स्थिर रखे गए हैं। हालांकि, कच्चे तेल के दामों में पिछले कई दिनों से बढ़ोतरी चल रही है।

गौर हो कि ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत 2.10 डॉलर या 2.2% की तेजी के साथ 97.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। बता दें कि सोमवार की शाम ब्रेंट कच्चा तेल गिरावट के साथ 93.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now