Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में शिव मंदिर के मलबे से अब तक 17 शव बरामद, दो अन्य की तलाश जारी

शिमला: शिवबाड़ी मंदिर हादसा में अब तक मलबे से निकाले गए 14 शव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शिमला|
हिमाचल प्रदेश के बारिश से प्रभावित शिमला जिले के समर हिल इलाके में 14 अगस्त को हुए दु:खद भूस्खलन के बाद अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान इस अभियान के तहत मलबे से शव निकाल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि एक परिवार के दो शव अभी भी बरामद होने बाकी हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आज रेस्क्यू आपरेशन का आज 7वां दिन है। गौरतलब है कि अभी भी कुछ शव बरामद होने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि शवों को खोजने के लिए चलाया जा रहा अभियान अभी भी जारी है।

एनडीआरएफ इंस्पेक्ट ने बताया कि “शिमला में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 7वां दिन है। हमने 17 शव बरामद कर लिए हैं और हम अन्य तीन पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और भारतीय सेना की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और अन्य पीड़ितों को निकालने की उम्मीद कर रहे हैं। “

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now