Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल

अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल

शिमला|
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा मुख्य सचिव तथा शिक्षा सचिव से सचिवालय में मिला। जिसके बाद जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी तथा मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के सम्मुख प्रवक्ताओं तथा विद्यार्थी हित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

जिनमें प्रवक्ताओं का पदोन्नति कोटा बढ़ाना, अनुबंध आधार पर नियुक्त 11 वाणिज्य प्रवक्ताओं की नियमितीकरण की प्रक्रिया को न्यायालय के निर्देश के अनुसार शीघ्र पूरा करना, प्रवक्ता पदनाम को बहाल करना, म्यूजिक विषयों के पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव वर्तमान में चल रहे सैशन के दौरान न करना अनुबंध से नियमित हुये प्रवक्ताओं को उनकी न्युक्ति तिथि से न्यायलय के निर्देश के अनुसार अर्जित अवकाश का लाभ प्रदान करना आदि शामिल थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के सम्मुख इस विषय को रखा कि प्रवक्ताओं को अपनी संख्या के अनुपात में पदोन्नति के बहुत कम अवसर प्राप्त हो रहे हैं। प्रवक्ताओं की संख्या वर्तमान समय में 18000 से भी ऊपर है। जबकि मुख्य अध्यापकों की संख्या लगभग 822 है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानाचार्य पदोन्नति के लिए दो ही फिटिंग केडर है। जिनमें प्रवक्ता तथा मुख्याध्यापक शामिल है। दोनों को ही प्रधानाचार्य पदोन्नति के लिए 50-50 प्रतिशत अवसर प्राप्त होते हैं। जो कि प्रवक्ताओं के साथ अन्याय है। प्रतिनिधि मंडल ने माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष 11 वाणिज्य प्रवक्ताओं के नियमितीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि 2014 में अधीनस्थ लोक सेवा आयोग हमीरपुर के द्वारा 11 कॉमर्स स्कूल लेक्चरर को नियुक्त किया गया था। जो B.Ed न होने के कारण अभी तक रेगुलर नहीं हो पाए थे। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 18 मई 2023 को CWP No. 2343/2021 में इन लोगों पर लगी B.Ed कंडीशन को हटा कर रेगुलर करने के आदेश दिए हैं। मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के सम्मुख म्यूजिक विषय के पाठ्यक्रम में सेशन के मध्य किसी भी प्रकार के बदलाव न करने और अनुबंध से नियमित हुये प्रवक्ताओं को उनकी न्युक्ति तिथि से न्यायलय के निर्देश के अनुसार अर्जित अवकाश का लाभ प्रदान करने की मांग की है।

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा सैशन के बिच म्यूजिक विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी के साथ संघ के मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा , कार्यालय सचिव सुरेंद्र रागटा, संयुक्त सचिव सचिव युगल किशोर, सचिव गुरबचन सिंह , कुसुम जरेट, निशा ,कुनाल ठाकुर आदि शामिल रहे।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now