Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रामपुर बुशहर के पांडाधार में बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, क्षत विक्षत हालत में मिला शव

Shimla News: स्कूटी पर घर जा रहे पुलिस जवान व उसकी बहन पर तेंदुए ने किया हमला

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात शिमला जिला के रामपुर बुशहर के पांडाधार में नेपाली परिवार की एक बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। जिसके बाद रात को बच्ची का क्षत विक्षत हालत में शव बरामद हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

जानकारी अनुसार नेपाली मूल की 10 वर्षीय बच्ची अकसर स्थानीय परिवार के पास लस्सी लेने के लिए आती रहती थी। बीते कल भी वह लस्सी लेने के लिए आ रही थी, लेकिन न तो वह तो वह स्थानीय परिवार तक पहुंची ना ही घर वापिस गई । ऐसे में जब बच्ची की खोज शुरू हुई तो रास्ते में उसके चपलें दिखाई दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जब लोगों ने वहां उसे ढूँढना शुरू किया तो उन्हें खून के निशान दिखाई दिए। लोगों को अंदेशा हुआ की बच्ची को कोई जानवर उठा ले गया। ऐसे में बच्ची को खोजने के लिए अभियान चलाया गया। सर्च अभियान चला रहे लोगों ने उन्ही खून के निशानों का पीछा करते बच्ची का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। सर्च अभियान के दौरान पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now