Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News एबीवीपी ने मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

एबीवीपी ने मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

प्रजासत्ता|
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सम्बन्धित मांगो को लेकर राजीव सैजल, स्वास्थ्य मंत्री, हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्य्क्ष विशाल वर्मा ने कहा कि किसी भी देश का विकास इस बात पर निर्भर करता है कि उस देश के युवा मानसिक और शारीरिक स्वस्थ हैं। स्वस्थ युवा ही अपनी क्षमता के अनुकूल अपना योगदान देश की प्रगति में दे सकते हैं ।

इसी बात को ध्यान में रखने हुए विद्यार्थी परिषद ने निम्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा –
1. बुनियादी सुविधाओं और परिचारक नर्स के साथ सुरक्षा कार्यालय के पास पीजी सेंटर परिसर में छात्राओं के लिए अलग वार्ड बनाया जाए।
2. एक पुरुष और एक महिला मनोवैज्ञानिक / परामर्शदाता के साथ परिसर में परामर्श और नशामुक्ति केंद्र खोला जाए।
3. एचपीयू स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट के साथ आयुर्वेदिक शाखा को मजबूत किया जाए ।
4. स्वास्थ्य केंद्र / शारीरिक शिक्षा में एक फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति की जाए ।
5. योग, शारीरिक शिक्षा और मनोवैज्ञानिक के साथ संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय में वेलनेस सेंटर स्थापित किया जाए।
6. केंद्र स्वास्थ्य, स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन हेतु महिला अध्ययन केंद्र को सुदृढ़ किया जाए ।
7. बुनियादी सुविधाओं के साथ एचपीयू स्वास्थ्य केंद्र का नवीनीकरण किया जाए।
8. एचपीयू स्वास्थ्य केंद्र में एक अतिरिक्त चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति की जानी चाहिए।
विशाल वर्मा ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा हेतु मांगों को प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र अति शीघ्र पूरा करेगी ऐसी विद्यार्थी परिषद आशा करती है।

इसे भी पढ़ें:  सीधे संवाद से जन आंदोलन बनी मन की बात: राणा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now