Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की हिमाचल प्रदेश में सभी पुस्तकालय खोले जाने की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की हिमाचल प्रदेश में सभी पुस्तकालय खोले जाने की मांग

शिमला|
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बीते 2 सालों से पूरे विश्व में कोरोंना महामारी के चलते जहां लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। वही करोना महामारी के कारण शिक्षा का क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

इस महामारी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वर्तमान के छात्रों को हो रही है फिर चाहे वह प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के छात्र हो हर वर्ग की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। अभाविप प्रशासन से मांग करती है कि आने वाले समय में कोविड-19 नियमों का पालन कराते हुए छात्रों के लिए पुस्तकालय खुले रखे जाए!

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हिमाचल प्रदेश मे बहुत से छात्र वर्तमान मे पुलिस परीक्षाओं, अपने फाइनल एग्जाम तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी में रोजाना पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन पुस्तकालय बंद किए जाने की वजह से वर्तमान समय में प्रदेश के युवा व विद्यार्थी बहुत परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसलिए छात्रों के हित में प्रशासन को अविलंब सभी पुस्तकालयों को छात्रों के लिए खोला जाना चाहिए जिससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई व परीक्षाओं की तैयारी अच्छे ढंग से कर पाए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रशासन से वैक्सीन के दोनों डोज़ लगाने के पश्चात कोविड-19 नियमों की पालना करवाते हुए छात्रों के लिए हिमाचल प्रदेश की सभी लाइब्रेरी को खोलने की मांग करती है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now