Prajasatta Side Scroll Menu

आखिरकार कनलोग के जंगल में पकड़ा गया एक खूंखार तेंदुआ

Screenshot 2021 11 18 23 31 48 74 A23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

राजधानी शिमला के कनलोग इलाके के जंगल में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुए के फंसने की जानकारी मिली है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह तेंदुआ बड़ा है और पिंजरे में लगाए गए मांस के लिए यहां आया था।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे फील्ड स्टाफ ने सूचना दी थी कि एक पिंजरे में कोई जानवर बंद हो गया है। बाद में जब टॉर्च से इसे चेक किया गया तो पता चला कि यह तेंदुआ है।
इसके बाद आला अफसरों को सूचना दी गई। रात करीब नौ बजे वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। ट्रैंक्यूलाइजर गन लिए एक टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए को बेहोश किया गया।

इसे भी पढ़ें:  राज्य पुस्तकालय व कोचिंग संस्थानों को 50% क्षमता के साथ शीघ्र खोला जाए

बता दें कि दिवाली की रात को डाउनडेल इलाके से तेंदुए ने एक बच्चे को निवाला बना लिया था जिसके बाद से तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को आखिरकार 14 दिन बाद गुरुवार रात एक तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है। शहर के कनलोग इलाके में जंगल में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है।

हालांकि, यह वही तेंदुआ है जिसने कनलोग और डाउनडेल से दो बच्चों को उठाया था, इसकी अभी पहचान नहीं हुई है। वन विभाग के अनुसार इस तेंदुए को पकड़कर अभी रेस्क्यू सेंटर टूटीकंडी ले जाया गया है। वहां आगामी कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें:  कुटासनी में राज्य स्तरीय शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए 5 करोड़ स्वीकृत - विक्रमादित्य सिंह
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now