Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ हिमाचल कांग्रेस में शामिल हुए एसएस जोगटा

Published on: 30 August 2022
आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ हिमाचल कांग्रेस में शामिल हुए एसएस जोगटा

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एसएस जोगटा ने आम आदमी पार्टी(आप) का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मंगलवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में जोगटा अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल शामिल हुए। एसएस जोगटा लगभग तीन साल से आप पार्टी के साथ जुड़े रहे। उन्होंने आप के संगठन को प्रदेश में खड़ा करने में खूब पसीना बहाया। इससे पहले जोगटा हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इसके अलावा आप उपाध्यक्ष यूथ विंग शिमला शहरी अजय कुमार, दिपांशी, मुकेश कुमार व अन्य ने भी कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने जोगटा व अन्य का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उनके मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

कांग्रेस का दामन थामने के बाद ​​​​​​​जोगटा ने कहा कि उनकी आज घर वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अब तक 2016 से देय संशोधित वेतनमान के लाभ कर्मचारियों को नहीं दे पाई हैं। इससे कर्मचारी व पेंशनर और उनके परिवारों के 30 लाख मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को आइना दिखाने को तैयार बैठे हैं।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now