Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 2643.01 करोड़ की राशि स्वीकृत

By PNT
Published on: 17 August 2023
Rajeev Bindal himachal news, Ram Mandir Spiritual Capital of India, Modi 3.0 बिलासपुर गोलीकांड

शिमला|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस तीन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 2643.01 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है, इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश में 254 सड़कों का निर्माण कार्य होगा।

उन्होंने कहा कि सड़क हिमाचल प्रदेश की जीवन रेखा है और इसको बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी है। बिंदल ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का इस अवसर पर धन्यवाद किया है।

बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हिमाचल प्रदेश के विकास एवं इस संकट की घड़ी में मदद राशि की दृष्टि से किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now