Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई एक बार फिर टली

बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई एक बार फिर टली

प्रजासत्ता|
बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है|
कोरोना कर्फ्यू के चलते सुनवाई 8 जून तक टल गई है| तीन जून को आरोपी की सजा पर फैसला होना था, लेकिन इस बार भी सुनवाई टल गई है| इससे पहले भी तीन बार सजा पर फैसला टल चुका है|

गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड में सीबीआई की ओर से पेश चालान में दोषी साबित हुए चरानी अनिल उर्फ नीलू को शिमला की विशेष अदालत ने 28 अप्रैल को दोषी करार दिया था| जिस पर दोषी को सजा तय होनी थी, लेकिन करोना कर्फ्यू की बंदिशों के चलते आरोपी को न्यायालय लाना मुश्किल है| जिस कारण आज फिर से इस मामले की सुनवाई 8 जून तक टल गई है|

इसे भी पढ़ें:  निदेशक परिवहन कार्यालय में 60 कर्मचारियों और अन्य लोगों को लगी कोरोना बूस्टर डोज़
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now