Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाभी की हत्या करने के बाद फरार अभिषेक ने की खुदकुशी, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

भाभी की हत्या करने के बाद फरार अभिषेक ने की खुदकुशी, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

शिमला|
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहडू में एक युवक ने अपनी भाभी की निर्मम हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अभिषेक मौके से फरार हो गया था। लेकिन मामले में अब नया मोड़ आ गया है क्योंकि आरोपी ने जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अभिषेक पुत्र भरत सिंह गांव मलखून ने अपने घर के साथ लगते जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार सुबह जब लोगों ने जंगल में फंदे से लटके हुए अभिषेक को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा कि यह तो आरोपी अभिषेक है जिसने रविवार को अपनी भाभी की हत्या कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच की जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के अनुसार अभिषेक नेगी और उसकी भाभी प्रिया के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। नशे की हालत में होने के चलते अभिषेक ने गुस्से में आकर प्रिया के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जब उनकी पड़ोसन उनके घर में आई और प्रिया को लहूलुहान अवस्था में देखा तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो महिला मृत पड़ी थी।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now