Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा महिला मोर्चा की दो नेत्रियों की प्राथमिक सदस्यता बहाल, अमर्यादित ऑडियो वायरल होने पर किया था निलंबित

सोशल मीडिया में आपसी लड़ाई वायरल होने के बाद निलंबित हुईं दो भाजपा की दो नेत्रियों डॉ. अर्चना ठाकुर और शीतल व्यास की प्राथमिक सदस्यता को भाजपा ने बहाल कर दिया है। दोनों के बीच की बातचीत का अमर्यादित ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुई थी। उसके बाद इन नेत्रियों को भाजपा बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन अब हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल व्यास और मोर्चा की आईटी प्रभारी रही डॉ. अर्चना ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को फिर से बहाल कर दिया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की इन दोनों पदाधिकारियों के बीच बयानबाजी के वायरल ऑडियो पर पार्टी ने यह कार्रवाई को थी।जिसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल व्यास और मोर्चा की आईटी प्रभारी डॉ. अर्चना को जुलाई 2021 में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

प्रजासत्ता ब्यूरो।
सोशल मीडिया में आपसी लड़ाई वायरल होने के बाद निलंबित हुईं दो भाजपा की दो नेत्रियों डॉ. अर्चना ठाकुर और शीतल व्यास की प्राथमिक सदस्यता को भाजपा ने बहाल कर दिया है। दोनों के बीच की बातचीत का अमर्यादित ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुई थी। उसके बाद इन नेत्रियों को भाजपा बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

लेकिन अब हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल व्यास और मोर्चा की आईटी प्रभारी रही डॉ. अर्चना ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को फिर से बहाल कर दिया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की इन दोनों पदाधिकारियों के बीच बयानबाजी के वायरल ऑडियो पर पार्टी ने यह कार्रवाई को थी।जिसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल व्यास और मोर्चा की आईटी प्रभारी डॉ. अर्चना को जुलाई 2021 में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  आउटसोर्स कर्मचारियों से आज बात करेगी सरकार, चर्चा के लिए बुलाए सभी संगठनों के प्रतिनिधि

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now