Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चाचा ने भतीजे को मारी गोली, गंभीर हालत में , IGMC में भर्ती

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News

प्रजासत्ता|
राजधानी शिमला के चौपाल क्षेत्र में एक गोलीकांड का मामला सामने आया हैं| जहाँ पर चाचा ने अपनी भतीजे को गोली मार दी| मिली जानकारी के अनुसार, शिमला जिला के नेरवा थाना के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टिक्करी के गांव हिमग्राम में यह गोलीकांड हुआ है| परिवारों में विवाद के चलते गोली चलाई गई है|

पुलिस के अनुसार, बीती रात पदम सिंह टिक्करी नेरवा (शिमला) ने अपने ही भतीजे ललित कुमार को बंदूक से गोली मार दी थी| घायल को रात ही एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरूवा लाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद ललित को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है|

इसे भी पढ़ें:  Murder in Restaurant Mall Road Shimla: शिमला में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने तेजधार हथियार से युवक की हत्या

पुलिस में दर्ज घायल के बयानों के अनुसार, घायल युवक ललित अपनी बहन के साथ रहता है| उसकी बहन बोल नहीं सकती है| आरोप है कि चाचा ललित की बहन यानी अपनी भतीजी को बिना वजह डांटता रहता था| बुधवार रात 11 बजे जब ललित इस बाबत चाचा से बात करने गया को चाचा ने गालीगलौज की| इस दौरान आरोपी ने ललित पर गोली दाग दी, जो कि उसकी टांग में लगी है| इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया गया| पुलिस ने धारा 307,323 IPC और धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है|

एसपी शिमला मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है | मोहित चावला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| रंजिश का यह मामला है| घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है|

इसे भी पढ़ें:  बीबीएन इंडस्ट्रलिस्ट एसोसिएशन मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड में दिया 12.40 लाख का अंशदान
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now