Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने भरी सपनों की उड़ान

Shimla News: चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने भरी सपनों की उड़ान

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के लिए सुख की सरकार वास्तव में सरकार ही माता-सरकार ही पिता साबित हो रही है। जनप्रिय मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  की सोच के अनुरूप इन बच्चों को देश के विभिन्न राज्यों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जा रहा है।

राज्य के चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस (सीसीआई), सराहन, टूटीकंडी और मशोबरा में रहने वाले 52 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ 15 जनवरी, 2026 तक भारत भ्रमण पर हैं। शनिवार को इन बच्चों ने नई दिल्ली से गोवा के लिए हवाई जहाज में उड़ान भरी। बच्चे हवाई जहाज में बैठकर इतने प्रसन्न थे कि मानों उनके सपनों को पंख लग गए हों। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर इन बच्चों को गोवा में तीन सितारा होटलों में ठहराया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार इन बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक संस्थानों से परिचित करवाया जाएगा। ये बच्चे, चंडीगढ़ व दिल्ली में शैक्षणिक भ्रमण के बाद गोवा के लिए रवाना हुए हैं। इनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी भी गए हैं।

Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now