Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिहाड़ी व मानदेय में बढ़ोतरी सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

दिहाड़ी व मानदेय में बढ़ोतरी सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों तथा मानदेय व दिहाड़ी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष का बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी साबित होगा। अकुशल दिहाड़ीदारों की न्यूनतम दिहाड़ी मंे 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसे 350 रुपये प्रतिदिन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दिहाड़ी में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि आगंनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 1700 रुपये, आशा वर्कर के मानदेय में 1825 रुपये और एसएमसी अध्यापकों के मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि की गई है। विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों के मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।
इस अवसर पर उत्तरी क्षेत्र के सह-संगठन मंत्री राकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मंगतराम नेगी, उद्योग प्रभारी मेला राम चन्देल और महामंत्री यशपाल हेटा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now