Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दु:खद ! भाखड़ा नहर में डूबे शिमला के 2 युवक

IIT Mandi Student Death बहू को बचाने के लिए ससुर ने ब्यास नाले में लगाई छलांग, ससुर की मौत, बहु लापता

शिमला|
जिला शिमला के रहने वाले दो युवक पंजाब के रोपड़ में भाखड़ा नहर में डूब गए। दोनों युवक खरड़ से भाखड़ा नहर घूमने आए थे। युवको की पहचान 27 साल के सुमित निवासी बासला डाकघर रोहड़ू, शिमला और बराज 32 वर्षीय के रूप में हुई है। फिलहाल, दोनों की तलाश की जा रही है. दोपहर तक दोनों की कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें तलाश में लगी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, शिमला के रोहड़ू के रहने वाले दोनों युवक खरड़ में नौकरी करते हैं। दोनों युवकों का एक दोस्त उनके पास खरड़ आया था। इस दौरान सभी ने घूमने का प्लान बनाया और रोपड़ की तरफ घूमने निकल गए। तीनों युवक दो बाइकों पर सवार होकर गए थे। इस दौरान वह रूपनगर के रंगिलपुर के पास नहर किनारे चले गए। एक युवक नहर किनारे फोटो ले रहा था, जबकि दूसरा हाथ धो रहा था। इस दौरान एक युवक नहर में गिर गया। जब दूसरे युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी उसके साथ बह गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जांच अधिकारी धर्म चंद ने बताया कि खरड़ से 3 युवक इस क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे और वे रंगिलपुर गांव के पास भाखड़ा नहर में गए। मोबाइल फोन से फोटो लेने लगे और एक युवक हाथ धोने नहर में गया और पानी में गिर गया और जब दूसरे युवक ने उसे बचाने का प्रयास करने गया तो वह भी पानी के तेज बहाव में बह गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now