Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एचपीपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

Published on: 6 October 2022
एचपीपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

शिमला |
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां एचपीपीएस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी करने तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवाएं अधिकारियों को पदोन्नति सहित विभिन्न लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी अधिकारी व कर्मचारी वर्गों के कल्याण के लिए कृत संकल्प है और उनके समस्त देय लाभ समय-समय पर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेवारी एवं लग्न के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है और वे निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी पदोन्नत हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवाएं अधिकारियों को एम्बलम भी प्रदान किए।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पुलिस उप अधीक्षक की पदोन्नति में तकनीकी पहलुओं को हल करते हुए प्रदेश सरकार ने एक साथ 18 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी है। यह संभवतः पहला ऐसा अवसर है जब एक साथ इतनी संख्या में इस कैडर के अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।
इस अवसर पर विशेष सचिव, गृह राजेश्वर गोयल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now