Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एचपीयू में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले लात-घूसे- वीडियो वायरल

एचपीयू में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले लात-घूसे

शिमला|
एचपीयू में एसएफआई और एबीवीपी छात्र संगठनों के बीच एक बार फिर मारपीट देखने को मिली| इस संघर्ष के दौरान जमकर लात घुसे चले| जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है|

जानकारी के अनुसार अंबेडकर भवन के बाहर कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को कहासुनी हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब दोनों संगठनों के कार्यकर्ता पुस्तकालय के बाहर एकत्र हुए और इसी दौरान इनके बीच कहासुनी हुई जो हाथापाई तक पहुंच गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वीडियो में देखा जा रहा है कि एचपीयू छात्रों के बीच किस तरह गुंडागर्दी का माहौल है| छात्र खुलेआम सड़क में लड़ते झगड़ते नजर आ रहे हैं| यहां तक कि पुलिस होने के बावजूद भी छात्रों में मारपीट नहीं रुकी जिसको देखने से लगता है कि छात्रों को पुलिस का किसी तरह का खौफ नहीं है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और विवि सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह दोनों छात्र संघों के कार्यकर्ताओं को वहां से तितर-बितर किया।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now