Prajasatta Side Scroll Menu

हाटू मंदिर में हरियाणा से आए सैलानियों ने मचाया हुड़दंग, हवा में की फायरिंग, 2 आरोपी डिटेन

हाटू मंदिर में हरियाणा से आए सैलानियों ने मचाया हुड़दंग, हवा में की फायरिंग, 2 आरोपी डिटेन

शिमला|
राजधानी शिमला के नारकंडा के प्रसिद्ध हाटू मंदिर में सैलानियों ने हवाई फायरिंग की है. फायरिंग के बाद सैलानियों ने मंदिर के पुजारी को भी धमकाने का मामला सामने आया है| घटना दुर्गाष्टमी के दिन की है| सैलानियों के हथियार लहराने का एक वीडियो भी सामने आया है| पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है| डीएसपी कमल वर्मा ने घटना की पुष्टि की है|

जानकारी मुताबिक दो गाड़ियों में हरियाणा के आठ सैलानी मंदिर पहुंचे थे और इनमें कुछ ने शराब पी थी. टूरिस्टों ने तीन हवाई फायर किए और लोगों में दहशत फैल गई| मीडिया से बातचीत में हाटू माता मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर और भंडारी हेतराम राजटा ने बताया कि बुधवार को दुर्गा अष्टमी के दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना रखी गई थी| दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे मंदिर के पुजारी शौचालय गए तो वहां पर्यटकों ने हवाई फायर कर दी| पुजारी ने जब ऐसा करने से रोका तो पर्यटकों ने पुजारी को गले और कंधे से पकड़ लिया और खाई में धकेलने की धमकी देने लगे| पुजारी किसी तरह जान बचा कर मंदिर के भीतर पहुंचा और मंदिर समिति के सदस्यों को जानकारी दी|

इसे भी पढ़ें:  Shimla Masjid Controversy: हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश, अगली सुनवाई मार्च में

समिति के सदस्यों ने पुलिस को शिकायत दी और साथ ही सड़क पर गाड़ियां लगा दी, ताकि आरोपी भाग ना सकें| जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार निवासी गांव आसलवास मरहठा, तहसील एवं जिला भिवानी हरियाणा और कुलदीप सिंह गांव गोठला तहसील लोहारू जिला भिवानी को हिरासत में लिया है| इनके पास से लाइसेंसी हथियार बरामद किए हैं| आरोपियों में एक निजी स्कूल का संचालक और दूसरा स्कूल का सिक्योरिटी इंचार्ज है| इनसे एक पिस्तौल, एक बंदूक और 12 गोलियां बरामद की गई हैं|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now