Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के दिवंगत पूर्व CM वीरभद्र सिंह के सुरक्षा अधिकारी रहे पद्म सिंह का सेवा विस्तार रद्द

Published on: 20 December 2022
प्रजासत्ता ब्यूरो। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सुरक्षा अधिकारी रहे डीएसपी पद्म ठाकुर का सेवाविस्तार रद्द कर दिया है। सोमवार को मुख्य सचिव की ओर से इस बाबात अधिसूचना जारी की गई। दरअसल, डीएसपी पद्म दास ठाकुर 31 अगस्त, 2022 को रिटायर हुए थे। लेकिन बाद में उन्हें डीएसपी लीव रिजर्व टीटीआर शिमला में छह महीने के लिए सेवा विस्तार दिया गया। 31 मार्च, 2023 तक उनका कार्यकाल था। यह रीइम्प्लॉयमेंट पुलिस मुख्यालय में खाली पड़े डीएसपी के एक पद के अंगेस्ट दी गई है। बता दें कि पदम सिंह वीरभद्र सिंह के काफी करीबी थी और हमेशा उनके सुरक्षा अधिकारी के तौर पर साथ रहते थे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए एक चार्जशीट तैयार की थी, इसमें पदम सिंह पर भी आरोप लगाए थे। क्योंकि वह उस दौरान तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह के सुरक्षा अधिकारी थे, तो उनपर भी आरोप लगाए कि उन्होंने अपने चेहेतों और बेटे-बेटियों को नौकरी दिलवाई है।

प्रजासत्ता ब्यूरो।
दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सुरक्षा अधिकारी रहे डीएसपी पद्म ठाकुर का सेवाविस्तार रद्द कर दिया है। सोमवार को मुख्य सचिव की ओर से इस बाबात अधिसूचना जारी की गई।

दरअसल, डीएसपी पद्म दास ठाकुर 31 अगस्त, 2022 को रिटायर हुए थे। लेकिन बाद में उन्हें डीएसपी लीव रिजर्व टीटीआर शिमला में छह महीने के लिए सेवा विस्तार दिया गया। 31 मार्च, 2023 तक उनका कार्यकाल था। यह रीइम्प्लॉयमेंट पुलिस मुख्यालय में खाली पड़े डीएसपी के एक पद के अंगेस्ट दी गई है।

बता दें कि पदम सिंह वीरभद्र सिंह के काफी करीबी थी और हमेशा उनके सुरक्षा अधिकारी के तौर पर साथ रहते थे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए एक चार्जशीट तैयार की थी, इसमें पदम सिंह पर भी आरोप लगाए थे। क्योंकि वह उस दौरान तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह के सुरक्षा अधिकारी थे, तो उनपर भी आरोप लगाए कि उन्होंने अपने चेहेतों और बेटे-बेटियों को नौकरी दिलवाई है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now