Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल सरकार की नई पहल, अब प्रदेश में ई-टेंडर से बिकेगी मछली

Published on: 26 March 2021
Himachal News: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर से मांगी फिरौती, दी जान से मारने की धमकी..!

प्रजासत्ता|
पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज शिमला में बताया कि गोविन्द सागर जलाशय में मछुआरों द्वारा पकड़ी जाने वाली मछली को ई-टेंडर के माध्यम से विक्रय करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से गोविन्द सागर में मत्स्य उत्पादन 753.64 मीट्रिक टन से घटकर 286.67 मीट्रिक टन रहने के कारण मछुआरों और सभाओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से उस व्यक्ति को ठेका प्रदान किया जाएगा जो प्रचलित विक्रय दर पर कम से कम 10 प्रतिशत और इससे अधिक की बढ़ोतरी देगा। इससे मछुआरों और सभाओं की अर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय में वृद्धि होगी तथा मछुआरे बेहतरीन आजीविका अर्जित करने में सक्षम होंगे।

वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि विभाग मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए उत्तम किस्मों के बड़े आकार के मछली बीज का संग्रहण करने के साथ-साथ अवैध मत्स्य आखेट की रोकथाम, बन्द सीजन के दौरान राहत भत्ता, जाल इत्यादि उपकरणों पर वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now