Prajasatta Side Scroll Menu

IGMC में कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने अपनी दोनो कलाईयां काटकर किया आत्महत्या का प्रयास

आईजीएमसी शिमला

प्रजासत्ता।
राजधानी शिमला स्थित आईजीएमसी में बने कोविड आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित एक डॉक्टर ने आत्महत्या का प्रयास किया है। डॉक्टर शहर के कसुम्पटी क्षेत्र के रहने वाले हैं। देर शाम इसने नुकीली चीज से अपने बाजुओं की कलाई काटकर लहूलुहान कर दिया।

बताया जा रहा है की उक्त व्यक्ति ने नुकीली चीज से अपने दोनों बाजुओं की कलाई काट डाली। जैसे ही वार्ड में मौजूद डॉक्टरों को पता चला तो उसे तुरंत उपचार दिया गया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब उक्त डॉक्टर ने अपने बाजुओं को काटने का प्रयास किया उस समय उसके माता-पिता भी आइसोलेशन वार्ड में दाखिल थे।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 वर्ष का कारावास..!

वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक डॉक्टर ने मानसिक तनाव के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर 5 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसकी पत्नी और माता-पिता भी पॉजिटिव आए थे। इस बीच पत्नी होम आइसोलेट थी।

फिलहाल आईजीएमसी के मेडिसन विभाग के प्रोफेसर बलवीर वर्मा की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now