Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News कंडाघाट के समीप कालका-शिमला नेशनल हाईवे धंसा,यातायात पूरी तरह से ठप

देर रात धंसा कालका-शिमला नेशनल हाईवे, ट्रैफिक किया डायवर्ट

प्रजासत्ता|
Shimla News कालका-शिमला नेशनल हाईवे धंस गया है|मिली जानकारी मुताबिक सोमवार देर शाम को कंडाघाट के समीप टिकरी मोड़ पर अचानक नेशनल हाईवे पर दरारें देखी गई| हाईवे पर बड़ी दरारें आने से प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा| सोलन के एसपी अभिषेक यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे| क्यारी बंगला के पास दरारें देख वाहन चालक सहम गए| यहां दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं|

गौरतलब है कि हाईवे पर दरारें पड़ने के बाद में ट्रैफिक को रोक दिया गया और ट्रैफिक क्वारग की ओर से डायवर्ट किया गया है| हाईवे पर दरारें पड़ने के कारणों की जांच की जा रही है| बताया जा रहा है कि एनएचएआई के निरीक्षण के बाद ही यहां ट्रैफिक बहाल होगा| मंगलवार सुबह ही मार्ग खुलने की उम्मीद है|

इसे भी पढ़ें:  'रक्षक ही भक्षक बनें तो बर्दाश्त नहीं!' चरस तस्करी में दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी पर Himachal High Court की मुहर, याचिकाएं खारिज

वहीं शिमला पुलिस ने सूचना जारी करते हुए लिखा है कि शिमला-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग -5 वाकनाघाट के पास बंद है| असुविधा से बचने के लिए आप लोग वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें| जैसे कुफरी से कंडाघाट, मैहली से कंडाघाट वाया जुंगा, टूटू से कुनिहार चुन सकते हैं|

Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now