Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस सरकार ने रातों रात सरकारी दफ्तरों पर लगाए ताले : बलबीर वर्मा

कांग्रेस सरकार ने रातों रात सरकारी दफ्तरों पर लगाए ताले : बलबीर वर्मा

शिमला।
भाजपा जिला महासू की बैठक ठियोग में जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में विधायक बलबीर वर्मा ,भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम और कॉल नेगी विशेष रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि भाजपा 2024 के आम चुनावों के लिए बूथ स्तर पर काम करने को सुदृढ़ हो रही है।
भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और भाजपा का कार्यकर्ता बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बदलाव बदले की भावना से काम कर रही है और जिस प्रकार से कांग्रेस ने अभी तक पूरे प्रदेश भर में 619 कार्यालय बंद कर दिए हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जिला महासू मे भी कई दफ्तर ऐसे थे जहां पर सरकारी कर्मचारी काम कर रहा था पर उन दफ्तरों को भी रातों रात बंद कर दिया गया इससे जनता को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस सरकार ने अभी पूरी कैबिनेट का गठन भी नहीं किया है पर कार्यालय पहले बंद कर दिए, कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में 380 के लगभग शिक्षण संस्थान भी बंद करने जा रही है ऐसी संभावना उभर कर आ रही है, इस सूची में 23 डिग्री कॉलेज, 98 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, 131 हाई स्कूल, 128 मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल है इनको भाजपा की सरकार ने खोला और अपग्रेड भी किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस की कूनीतियों का डटकर सामना करेगा।
भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक सुदृण नेतृत्व है।

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने बैठक में बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और सभी मंडलश बैठकों की तिथि भी फाइनल की, आने वाले दिनों में 21 जनवरी को जुब्बल कोटखाई, 27 जनवरी को ठियोग, 28 जनवरी को रामपुर और चौपाल एवं रोहड़ू की मंडल बैठक 30 जनवरी को तय हुई है।

अजय श्याम ने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनावों में अच्छे मत प्राप्त हुए हैं पर बड़े थोड़े अंतर से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सीपीएस की नियुक्ति कर हिमाचल पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। बैठक में जिला के सभी मंडल अध्यक्षों ने भी भाग लिया।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now