Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कनिष्ठ प्रधानाचार्य को प्रारंभिक उप निदेशक का कार्यभार सौंपने पर जताया विरोध

Mandi News protest, Mgnrega Scheme, Shimla News, Sirmour News nps

शिमला|
हि.प्र. स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ ने कनिष्ठ प्रधानाचार्य को प्रारंभिक उप निदेशक का कार्यभार सौंपने का विरोध किया है। आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरी शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रधानाचार्य लंबे समय से उपनिदेशक के रूप में पदोन्नतियों का इंतजार कर रहे हैं।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरी शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य की नियमित नियुक्तियां ना होने के कारण प्रधानाचार्य को लंबे समय तक नियमित प्रधानाचार्य के रूप में प्राप्त होने सभी वित्तीय लाभों से वंचित रहना पड़ता है। भारी वित्तीय नुकसान झेलने के पश्चात जब प्रधानाचार्य के रूप में नियमतिकरण होता है तो उपनिदेशक के रूप में स्थाई न्यूक्तियाँ पाने की राह आसान नहीं है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हरी शर्मा ने बताया की यह बहुत ही खेद का विषय है कि लम्बे समय से जो प्रधानाचार्य उपनिदेशक के रूप में पदोन्न्ति की आस लगाये बैठें है। उन्हें पदोन्नत करने के स्थान पर विभाग द्वारा कनिष्ठ प्रधानाचार्यो को उपनिदेशक के रूप में अस्थाई न्यूक्तिया प्रदान की गई है जो की नियमों के विपरीत होने के साथ -साथ वरिष्ठ प्रधानाचार्यो के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला निर्णय है।

उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और माननीय शिक्षामंत्री रोहित ठाकुर से माँग की है कि उपनिदेशक के रूप में स्थाई नियुक्तियाँ की जाये और अस्थाई रूप से जितने भी कनिष्ठ प्रधानाचार्य उपनिदेशक के रूप में नियुक्त किये गये है उन्हें कार्यभार मुक्त किया जाये।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now