Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केजरीवाल के मॉडल ऑफ गवर्नेंस को कॉपी करने का सवाल ही नहीं उठता :- कश्यप

केजरीवाल के मॉडल ऑफ गवर्नेंस को कॉपी करने का सवाल ही नहीं उठता :- कश्यप

शिमला|
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सीसोदिया के बीजेपी पर तंज, हर जगह फ्री का मजाक उड़ाने वाले चुनाव आने पर केजरीवाल मॉडल कॉपी करने के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। इसलिए केजरीवाल के मॉडल ऑफ गवर्नेंस को कॉपी करने का सवाल ही नहीं उठता।

उन्होंने कहा कि आप की पूरी कार्यकारिणी भाजपा में शामिल हो गई है। ऐसी पार्टी कैसे मॉडल को कॉपी करने की बात कर सकती है। यह केजरीवाल नहीं भाजपा का अपना मॉडल है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को फायदा हो रहा है। हिमाचल सरकार जनता के हित में लगातार निर्णय ले रही है। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल दिवस के दिन प्रदेश की आम जनता को सीएम जयराम ने बड़ी सौगात दी।

इसे भी पढ़ें:  शिमला शहर की जानी मानी हस्ती पवन कुमार(बंटी) और बालकृष्ण जी ने थामा AAP का दामन: गौरव शर्मा

उन्होंने कहा कि हिमाचल विद्युत उत्पादक राज्य है। इसलिए हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 125 यूनिट तक बिजली उपभोक्ताओं को निशुल्क देने का निर्णय लिया है। जयराम ठाकुर ने पूर्ण राजत्व दिवस पर 60 यूनिट बिजली मुफ्त करने की बात कही थी, लेकिन हिमाचल दिवस पर इसे बढ़ाकर 125 यूनिट निशुल्क करके 11 लाख उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की है। इस पर 250 करोड़ सरकार व्यय होंगे।

कश्यप ने कहा कि मातृ- शक्ति के लिए मुख्यमंत्री ने बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। इससे आधी आबादी को फायदा मिलेगा और महिलाएं बचत कर सकेंगी। सुरेश कश्यप ने कहा कि जल जीवन मिशन में हिमाचल ने बहुत बढ़िया काम किया गया है। उनकी सरकार ने अढ़ाई साल में 50 वर्षों से ज्यादा कनेक्शन दिए है। इस साल के अंत तक 16 लाख घरों में नल लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट ने एडिशनल एसपी प्रवीर के खिलाफ आईसीसी जांच को गलत ठहराया

उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में प्रदेश सरकार ने वृद्धा अवस्था पेंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 साल की। इससे वृद्ध व्यक्ति लाभान्वित होंगे। वहीं, सुरेश कश्यप ने एक बार फिर प्रदेश में मिशन रिपीट का दावा किया है। उन्होंने कहा के एक बार फिर हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनेगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now