Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केरल की बेटी देविका ने गाया हिमाचली चर्चित गीत “चंबा कितनी दूर” मुख्यमंत्री ने की सराहना

Published on: 9 October 2020
CM appreciates efforts of Devika

प्रजासत्ता|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत केरल निवासी स्कूली छात्रा देविका द्वारा गाये गए हिमाचली गीत ‘चंबा कितने के दूर’ के प्रयासों की सराहना की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देविका ने अपनी सुरीली आवाज से लाखों हिमाचलियों का दिल जीत लिया है। उन्होंने देविका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि’ की संस्कृति और विरासत को नजदीक से जानने के लिए देविका को हिमाचल आने के लिए भी आमंत्रित किया।

सीएम जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर देविका का गाया गाना शेयर करते हुए लिखा

“केरल की बेटी देविका ने अपनी सुरीली आवाज में प्रसिद्ध हिमाचली गीत “चम्बा कितनी की दूर..” को हिमाचली स्वर के साथ गाकर हिमाचल की शान बढ़ाई है, इसके लिए बेटी आपको बहुत बधाई।

#EkBharatShreshthBharat के तहत बेटा आपने गाना गाकर देवभूमि हिमाचल की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ पूरे प्रदेश का दिल जीता है। आपकी आवाज में एक अलग जादू है, मैं देवभूमि हिमाचल के देवी-देवताओं से प्रार्थना करता हूं आपकी सुरीली आवाज को विश्वभर में नई पहचान मिले। मैं बेटी देविका को प्रदेश आने का निमंत्रण देता हूं, बेटा आप हिमाचल अवश्य आएं और यहां की संस्कृति को और करीब से जानें।
देवभूमि हिमाचल की ओर से आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

बता दें कि ‘चंबा कितनी दूर’ इन दिनों साउथ में भी धूम मचा रहा है| केरल की बाल कलाकार देविका ने इस गाने को गाया है जिसके बाद यह ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है| देविका केरल के पट्टम में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती हैं| वह नौवीं कक्षा की छात्रा हैं| देविका ने ‘एक भारत-श्रेष्ट भारत’ अभियान के तहत यह गाना गाया है|

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now