Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोरोना कर्फ्यू के चलते HPU ने स्थगित किए 25 मई को प्रस्तावित शिक्षकों के साक्षात्कार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 25 से 30 मई तक होने वाले शिक्षकों के साक्षात्कार को प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्थगित कर दिया है|बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लगे कर्फ्यू की वजह से फिलहाल साक्षात्कार को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है|

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिजिक्स, अर्थशास्त्र और वाणिज्य विभाग में भरे जाने थे| अब शिक्षकों के पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों को ई-मेल और टेलीफोन के माध्यम से साक्षात्कार को स्थगित करने की सूचना दे दी गई है| विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी पात्र उम्मीदवारों को नया शेड्यूल तय होने के बाद सूचित किया जाएगा|

इसे भी पढ़ें:  शाम को 5 बजे तक आठ हजार पर्यटक गाडियाँ आयीं शिमला की तरफ।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 26 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है| इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थानों को 31 मई तक बंद करने का भी निर्णय लिया गया है| ऐसे में बढ़ते मामलों के बीच साक्षात्कार होना संभव नजर नहीं आ रहा था|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now